Type Here to Get Search Results !

सिवनी कलेक्टर एवं एसपी ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा में किया माल्यार्पण

0

  सिवनी कलेक्टर एवं एसपी ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा में किया माल्यार्पण 


सिवनी //उग्र प्रभा //

सोमवार 14 अप्रैल #डॉ_भीमराव_अंबेडकर जयंती पर जिलें में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर एवं एसपी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के साथ भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया गया।


कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव का देश के संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान हैं। भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश में संविधान द्वारा हम सभी लोगों को मौलिक अधिकारों द्वारा ही समान अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को डॉ अम्बेडकर के जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी से मौलिक दायित्वों के निर्वहन करने की अपील की गई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #seoni

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ